SA vs NZ Semi Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पहला मुकाबला बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं साउथ अफ्रीका के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि सेमीफाइल मैच में न्यूजीलैंड टीम के काल बन सकते हैं।
एडेन मार्कराम (Aiden Markram): इस लिस्ट में हमने सबसे पहला नाम साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्कराम का रखा है जो कि बेहद ही गज़ब की फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में अब तक 7 मैचों में 53.60 की औसत और 175.16 की स्ट्राइक रटे से 268 रन ठोक चुके हैं। गौर करें कि 31 साल के एडेन मार्कराम बॉलिंग करने की काबिलियत भी रखते हैं और अब तक अपने देश के लिए 76 टी20 मैचों में 1948 रन बना चुके हैं और 16 विकेट चटका चुके हैं।
डेविड मिलर (David Miller): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक डेविड मिलर हैं। ये 36 साल का अनुभवी खिलाड़ी पूरी दुनिया में किलर मिलर के नाम से मशहूर हैं और वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 मैचों की 5 इनिंग में 84 की औसत और 158.49 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बना चुके हैं। बताते चलें कि डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के लिए दूसरे सर्वाधिक T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उनके नाम 136 मैचों में 2757 रन दर्ज हैं।
मार्को यानसेन (Marco Jansen): हमने अपनी खास लिस्ट में तीसरे और आखिरी स्थान पर साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन को रखा है जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही गेम पलटने की क्षमता रखते हैं। गौरतलब है कि 25 साल के मार्को यानसेन मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा T20 फॉर्मेट में उनके नाम 138 मैचों में 160 विकेट और 1107 रन दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका का पूरा स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।