महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 में सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत सकी। टीम के लिए सीज़न बेहद निराशाजनक रहा, लेकिन सीएसके को कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी मिले है जो अगले सीज़न टीम के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जिन्हें सीएसके आईपीएल 2023 के लिए रिटेन कर सकती है।

Advertisement

मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary)

Advertisement

आईपीएल 2022 में स्टार गेंदबाज़ दीपक चाहर की गैरमौजूदगी में सीएसके ने मुकेश चौधरी पर विश्वास जताया और उन्हें टीम में मौका दिया। जिसके बाद इस युवा गेंदबाज़ ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है।

मुकेश चौधरी ने सीएसके के लिए 13 मुकाबले खेले जिसके दौरान उन्होंने 16 विकेट हासिल किए। गौरतलब है कि इस दौरान मुकेश का इकोनॉमी रेट लगभग 9 के करीब रहा, लेकिन इसके बावजूद बड़े प्लेटफॉर्म में उनका प्रदर्शन नोटिस करने लायक है। ऐसे में अगर सीएसके आईपीएल 2023 में उन्हें रिटेन करती है तो चौकन्ने वाली बात नहीं होगी। 

सिमरजीत सिंह (Simarjeet Singh)

Advertisement

इस सीज़न चेन्नई की टीम अपनी गेंदबाज़ी के कारण काफी संघर्ष करती नज़र आई, जिसके कारण ज्यादा बदलाव में यकीन नहीं करने वाली सीएसके को भी काफी बदलाव करने पड़े। इसी बीच टीम ने अनकैप्ड प्लेयर सिमरजीत सिंह को भी मौका दिया, जिसके बाद सिमर ने सभी को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सिमरजीत ने सीएसके के लिए 6 मुकाबलें खेले जिसमें उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। गौरतलब है कि सिमर के खाते में ज्यादा विकेट नहीं आए लेकिन इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 7.67 का ही रहा। जो कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में काफी बेहतरीन है। ऐसे में अब सीएसके उन्हें अगले सीज़न भी रिटेन कर सकती है।  

Advertisement

मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana)

श्रीलंकाई अनकैप्ड प्लेयर मथीशा पथिराना को सभी बेबी मलिंगा के नाम से जानते है। पथिराना ने आईपीएल में सीएसके के लिए महज़ 2 मैच ही खेले लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने एक्शन से सभी का दिल जीत लिया। पथिराना ने चेन्नई के लिए दो विकेट हासिल किए थे, जिसके बाद अब सीएसके की टीम उन पर अगले साल भी भरोसा कर सकती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार