क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी  आज 36 साल के हो गए। 2004 में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाले धोनी आज दुनिया के दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं। आइए जानते हैं जानिए मोस्ट सैक्सफुल धोनी यानी एमएस धोनी से जुड़ी रोचक बातें....

Advertisement

# 1 - धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची मे हुआ था । धोनी के पिता का नाम पान सिंह और मां का नाम देवकी देवी है। धोनी के एक भाई ( नरेंद्र धोनी) और बहन ( जयंती धोनी) हैं। धोनी की पैतृक गांव लवाली उत्तराखंड के अलमोड़ा डिस्ट्रिक्ट के लामगढ़ ब्लॉक में है। 

Advertisement

# 2 - धोनी ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। 93 गेंदों में 148 रन की शानदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए थे । टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एडम गिलक्रिस्ट (57 गेंद) और पाकिस्तान के कामरान अकमल (81 गेंद) ही उनसे आगे हैं।  

# 3 - धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 726 रन बनाए थे जो टेस्ट क्रिकेट में भारत का सर्वाधिक स्कोर है। भारत ने इस सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हराया था और भारत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार रैंकिग में नंबर 1 पर पहुंचा था। 

# 4 - धोनी वन डे मैचों में ऐसे अकेले कप्तान हैं जिन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। उन्होंने यह कारनामा दिसंबर 2012 में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ किया था। 

# 5 - पूरे क्रिकेट जगत में धोनी का हैलीकॉप्टर शॉट काफी मशहूर है लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी की उन्होंने यह शॉट खुद इजाद नहीं किया है। उन्हें यह शॉट उनके मित्र और झारखंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी संतोष लाल ने सिखाया था। 2013 में संतोष लाल का निधन हो गया था।  

Advertisement

# 6 - देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से पहले धोनी खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टीटी ( 2001 से 2003 तक) का काम किया करते थे। हैप्पी बर्थ डे: एमएस धोनी की कप्तानी में भारत को मिली 5 सबसे बड़ी जीत

# 7 - भारतीय रेलवे के अलावा धोनी एयर इंडिया के कर्मचारी भी रह चुके हैं। 2009 में बीसीसीआई कॉरपोरेट ट्रॉफी में धोनी एयर इंडिया की तरफ से खेल थे। साल 2013 में इंडिया सीमेंट का वाइस प्रैजिडेंट बनने के बाद धोनी एयर इंडिया से अलग हो गए थे। 

# 8 - महेंद्र सिंह धोनी को स्पोर्ट्स बाईक और गाड़ियों का बहुत शौक है। धोनी के पास कुल 24 बाईक हैं। 

Advertisement

# 9 - एमएस धोनी दो बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।   PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ है बला की खूबसूरत, 

# 10 - धोनी भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पसंदीदा कप्तान हैं जिनके साथ वह खेले हैं। 2011 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद सचिन ने यह बयान दिया था। 

# 11 -  31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वन डे मुकाबले में 145 गेंदों में 183 रन की पारी खेली थी। जो दूसरी पारी में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (153 रन) के रिकॉर्ड को तोड़ा था। 

Advertisement

# 12 - शुरूआती क्रिकेट करियर में धोनी लंबे बाल रखा करते थे और पाकिस्तान के तत्कालिन राष्ट्रपति उनके हेयर स्टाइल के दीवाने थे। उन्होंने अपने पसंदीदा फिल्म स्टार जॉन अब्राहम (जो कि अब उनके सबसे खास दोस्त हैं ) को देखकर अपने बाल बढ़ाए थे। जब जॉन ने अपने बाल छोटे कराए थे तो उसके बाद धोनी ने भी अपना हेयर स्टाइल बदल लिया था। हालांकि बाद  में यह बात भी सामनें आई थी कि धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के कहने पर ऐसा किया था। 

# 13 - धोनी ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट के फैन हैं और बचपन में वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के दीवाने थे। 

# 14 - धोनी बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, गीतकार लता मंगेशकर और किशोर कुमार के बड़े फैन हैं। 

Advertisement

# 15 - धोनी ने रांची के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर से अपनी स्कूल शिक्षा प्राप्त करी थी। 

# 16 - धोनी डिस्ट्रिक्ट और क्लब लेवल पर फुटबॉल और बैडमिंटन भी खेल चुके हैं। धोनी अपनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर हुआ करते थे और उनके फुटबॉल कोच ने उन्हें एक स्थानीय क्रिकेट क्लब (कमांडो क्रिकेट क्लब) में क्रिकेट खेलने के लिए भेजा था।

# 17 - धोनी अपनी बचपन की दोस्त और दो साल तक गर्लफ्रेंड रही साक्षी रावत के साथ 3 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंध गए थे। धोनी की शादी देहरादून से 25 किलोमीटर दूर स्थित फार्म हाउस में हुई थी।  PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ है बला की खूबसूरत, 

Advertisement

# 18 - दिसंबर 2004 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत करी थी। धोनी रन आउट होने के कारण अपना रनों का खाता भी नहीं खोल पाए थे। 

# 19 - 20 अप्रैल 2006 को धोनी वन डे इंटरनेशनल रैकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने थे। इसके लिए उन्होंने रिकी पॉन्टिंग को पछाड़ा था, हालांकि धोनी नंबर 1 रैंकिग पर केवल एक हफ्ते ही रह सके। 

# 20 - धोनी टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। 90 टेस्ट मैच खेलने वाले धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करी है जिसमें से 27 मैचों में टीम को जीत मिली है। 18 मैच मे हार औऱ 15 मैट ड्रॉ रहे हैं। धोनी की कप्तानी में जीत प्रतिशत 45 रहा है। 

Advertisement

# 21 - धोनी क्रिकेट के इतिहास में अकेले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफियां (वन डे वर्ल्ड कप, वर्ल्ड ट्वेंटी -20 और चैंपियंस ट्रॉफी) जीती हैं। 

# 22 - बाइकों के दीवाने धोनी की अपनी मोटरबाईक रेसिंग टीम है, जिसका नाम माही रेसिंग टीम इंडिया है। धोनी की यह टीम वर्ल्ड सुपरस्पोर्ट चैंपियनशिप में हिस्सी लेती है। 

# 23 - धोनी का अपना खुद का परफ्यूम ब्रांड भी है जिसका नाम 7 बाई एम.एस,धोनी है। PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ है बला की खूबसूरत, 

Advertisement

# 24 - साल 2011 में धोनी को भारतीय सेना द्वारा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक से सम्मानित किया गया था। 

# 25 - धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन की पारी खेली थी। यह टेस्ट इतिहास में विकेटकीपर कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। 

# 26 - धोनी लगातार 6 साल (2008-13) तक आईसीसी वर्ल्ड वन डे इलेवन का हिस्सा रहे हैं। 

Advertisement

# 27-  धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वन डे क्रिकेट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने हाल ही में अपने आदर्श एडम गिलक्रिस्ट (9410) के रिकॉर्ड को तोड़ा है। 

# 28- वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारनें का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम हैं। धोनी अब तक वन डे में 208 छक्के मार चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (195) हैं। 

# 29- इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने अब तक 114 शतक लगाए हैं। इस मामले में कुमार संगाकारा (140 अर्धशतक) ही उनसे आगे हैं। PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ है बला की खूबसूरत, 

Advertisement

#30- वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के मामले में धोनी दूसरे नंबर पर हैं। वह अब तक खेले गए वन डे मैचों में 97 स्टंपिंग कर चुके हैं, इस मामले में कुंमार संगाकार (99) ही उनसे आगे है। धोनी जल्द ही उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

(Photo- Twitter)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार