4 मैच में 34 रन, पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो जारी, फैंस ने ट्विटर पर ऐसे उड़ाया मजाक

Updated: Wed, Apr 12 2023 04:27 IST
4 मैच में 34 रन, पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो जारी, फैंस ने ट्विटर पर ऐसे उड़ाया मजाक (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 के 16वें मैच में जब दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने उतरे तो फैंस को उम्मीद थी कि 3 मैचों में फेल होने के बाद वो मुंबई के खिलाफ रन बनाएंगे लेकिन उन्होंने इस बार भी निराश किया। वो मुंबई के खिलाफ 10 गेंदों में 3 चौको की मदद से 15 रन बनाकर ऋतिक शौकीन की गेंद पर आउट हो गए। 

शौकीन ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद गुड लेंथ पर डाली और शॉ ने स्लॉग स्वीप स्लिप खेला। उनका द्वारा खेला गया यह शॉट सही नहीं था क्योंकि स्क्वायर लेग पर खड़े कैमरून ग्रीन ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया। अभी तक इस सीजन में शॉ रन बनाने के लिए जूझ रहे है। शॉ ने अब तक खेले आईपीएल के 4 मैचों में सिर्फ 34 रन ही बनाये है। लखनऊ के खिलाफ वो पहले मैच में 9(12) रन, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7(5) रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खाता भी नहीं खेल पाए थे। उनके इस खराब प्रदर्शन पर फैंस ट्विटर पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है: 

16वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने पहले 2 मैचों में बल्लेबाजी की, अच्छा करने में नाकाम रहे। पिच ड्राई दिख रही है और शायद कुछ टर्न ले और आज रात ओस भी एक फैक्टर हो सकती है। हम स्टब्स की जगह रिले मेरेडिथ को खिलाएंगे। बाकी के बदलाव इम्पैक्ट प्लेयर्स के रूप में है। 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा, "हम भी ऐसा ही करते। मेरे लिए यह लय पाने के बारे में है और एक पूरे ग्रुप के रूप में हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और तेज होना होगा। हमें बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा, खलील अहमद चोटिल हैं और उनकी जगह यश ढुल डेब्यू करेंगे। मुस्तफिजुर रहमान राइली रूसो की जगह आये है। सभी खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं, हमें परिस्थितियों से तालमेल बिठाना होगा और घरेलू मैदान के सामने खेलने के लिए तैयार रहना होगा।"

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें