IPL 2022 CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच मुकाबले के साथ ही आईपीएल 2022 का आगाज़ हो चुका है। इस मैच में केकेआर ने 35 वर्षीय शेल्डन जैक्सन को विकेटकीपर के रूप में चुना और जैक्सन ने केकेआर मैनेजमेंट को अपनी अहमियत के बारे में बताने में बिल्कुल भी समय नहीं लगाया। 

Advertisement

इस मैच में सीएसके के बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा शानदार लय में नज़र आ रहे थे लेकिन वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आगे निकलकर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वो स्टंप हो गए। गेंद लेग स्टंप पर थी लेकिन शेल्डन जैक्सन ने 35 साल की उम्र में भी चीते जैसी फुर्ती दिखाई और 1 सेकेंड से भी कम समय में उथप्पा की गिल्लियां बिखेरकर रख दी।

Advertisement

जैक्सन ने जिस तरह से इस स्टम्पिंग को अंज़ाम दिया उसने ये दिखा दिया कि उन्हें पिछले सीज़न में मौके ना देकर उनकी फ्रेंचाईज़ी ने उनके साथ काफी गलत किया। जैक्सन की इस स्टम्पिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने उनके इस फैसले पर मुहर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक सीएसके ने 5 विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं और अब उनकी नाव को पार लगाने की जिम्मेदारी पूर्व कप्तान एमएस धोनी और कप्तान रविंद्र जडेजा पर होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार