अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को एक बड़े मुकाम पर पहुंचाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए हैं। झारखंड के एक छोटे से शहर से निकले धोनी ने टीम इंडिया तक का सफर तय किया और कामयाबी की बड़ी उड़ान भरी। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

Advertisement

1. धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ है।

Advertisement

2. धोनी का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है।

3. धोनी का परिवार आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत नहीं था। उनके पिता पान सिंह धोनी मेकॉन नाम की कंपनी में पम्प ऑपरेटर थे। 

4. धोनी ने रांची के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर से पढ़ाई की है और वो बचपन से ही तरह -तरह के खेलों में उनकी बहुत रूचि थी। 

 

5. क्रिकेट में करियर बनाने से पहले धोनी फुटबॉल और बैडमिंटन खेला करते थे। उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन में डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेला है।

Advertisement

6. धोनी बचपन में अपनी स्कूल की फुटबाल टीम में एक गोलकीपर की भूमिका निभाते थे। उनके कोच केशव बनर्जी ने उनके इस प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें स्कूल की क्रिकेट टीम का विकेटकीपर बनाया था। 

7. धोनी ने साल 2001 से लेकर 2003 तक पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और दुर्गापुर रेलवे स्टेशन में टिकट कलेक्टर की नौकरी की थी।

8. धोनी जब सेंट्रल कोल् फील्ड्स के लिए खेलते थे तब उनके कोच देवल सहाय, शीश महल टूर्नामेंट के दौरान धोनी को हर छक्कों के लिए उन्हें 50 रुपये का इनाम देते थे।

Advertisement

9. ईस्ट जोन टीम जिन्होंने साल 2004 में देवधर ट्रॉफी जीत था उन्होंने धोनी को उनके अजीबोगरीब बैटिंग तकनीक के कारण टीम में रखने से रिजेक्ट कर दिया था।

10. धोनी ने साल 1999 आसाम के खिलाफ  बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया। उन्होंने पहले मुकाबलें में 68 रन बनाने के सहित 5 मैचों में कुल 283 रन बनाये।

11. धोनी के जिस हेलीकाप्टर शॉट की दीवानी पूरी दुनिया है ,दरअसल वो शॉट धोनी ने अपने दोस्त संतोष लाल से एक टेनिस गेंद टूर्नामेंट के दैरान सीखा था।

Advertisement

12. धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांव में वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया। वो उस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये और दुर्भाग्यपूर्ण पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए थे। 

13. धोनी ने 131 फर्स्ट क्लास मैच खेले है जिसमें उन्होंने 36.84 की औसत से कुल 7038 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 47 अर्धशतक लगाए है।

14. धोनी ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। 90 टेस्ट मैचों में धोनी ने 38.09 की औसत से कुल 4876 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 6 शतक तथा 33 अर्धशतक निकलें है।

Advertisement

15. ऑस्ट्रेलिया के ऐलन बॉर्डर और रिकी पोंटिंग में बाद धोनी वर्ल्ड के ऐसे तीसरे कप्तान है जिन्होंने 100 या उससे अधिक वनडे मैच जीते है।

16. करियर के पांचवे वनडे मुकाबलें में ही धोनी को नंबर 3 पर पर खेलने का मौका मिला था । धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापत्तनम के मैदान पर हुए उस मैच मे 123 गेंदों में 148 रनों की पारी खेली थी।

17. धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी सिंह रावत से शादी की। दोनों बचपन में एक ही स्कूल में पढ़े थे। 

Advertisement

18. 6 फरवरी 2015 को धोनी एक बच्ची के पिता बनें। धोनी के बेटी का नाम जीवा है और 4 साल की उम्र में ही सोशल मीडिया पर बहुत फेमस है।  

19. धोनी को क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज और बेहतरीन विकेटकीपर माना जाता है। धोनी ने अभी तक विकेट में पीछे कुल 828 शिकार किए है जिसमें रिकॉर्ड 195 स्टंपिंग शामिल हैं।

20. धोनी ने बतौर कप्तान कुल 204 छक्के लगाए है जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Advertisement

21. धोनी के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड है। धोनी ने टेस्ट, वनडे, और टी20 मैचों को मिलाते हुए कप्तान के तौर पर  कुल 331 मैच खेले है।

22. धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान है लेकिन उनके कप्तानी में भारत को विदेशो में कुल 15 टेस्ट मैचों में हार मिली है।

23. धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर के सावाई मानसिंह स्टेडियम पर 183 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। यह वनडे में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

24. टेस्ट मैचों की एक पारी में धोनी का सर्वाधिक स्कोर 224 रनों का रहा है। यह भारत के तरफ से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड बुद्धि कुंदरन के नाम था जिन्होंने 193 रन बनाए थे।

25. 1 नवंबर साल 2011 को धोनी को भारत सरकार के तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गयी। 

26. भारत हो या विदेश धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। एक बार रांची की एक लड़की ने अपने स्कूटी से धोनी की हमर का पीछा करते हुए एयरपोर्ट तक पहुँच गयी थी और उसने उनके साथ एक सेल्फी भी ली।

Advertisement

27. धोनी एकमात्र ऐसे क्रिकेटर है जिन्होंने 9 बार आईपीएल के फाइनल में खेला है। साथ ही उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार आईपीएल के खिताब अपने नाम किया है।

28. धोनी बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के बहुत बड़े फैन है और उन्होंने जॉन को देखते हुए ही अपने बाल लंबे किये थे। यहाँ तक जब जॉन ने अपने बाल कटवाए तो धोनी ने भी अपने बाल कटवा लिए।

29. धोनी को बाइक का बहुत शौक है। उनके पास यामाहा आरडी 350, हार्ले डेविडसन फैटबॉय, डुकाटी 1098, कावासाकी निंजा एच 2 और हेलकैट एक्स 132 जैसी मोटर साइकिल हैं।

Advertisement

30. एमएस धोनी वनडे इतिहास के अकेले विकेटकीपर हैं,जिन्होंने 100 से ज्यादा स्टम्पिंग की हैं। 

31. एमएस धोनी दुनिया के अकेले कप्तान हैं,जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप,वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीते हैं। 

32. धोनी ने सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा 349 वनडे मैच खेले हैं। 

Advertisement

33. धोनी  ने वनडे में सातवें नंबर बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक लगाया है जो की किसी भी सातवें नंबर के बल्लेबाज के लिए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

34. धोनी ने अपने वनडे करियर में सिर्फ 42 मैच खेलकर ही आईसीसी रैकिंग में नंबर एक पर पहुंच गए हैं। 

35. धोनी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने विकेट के पीछे कुल 443 शिकार किए हैं,जिसमें 320 कैच औऱ 123 स्टम्पिंग शामिल हैं।  

Advertisement

36. धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने 200 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की,जिसमें 110 में टीम को जीत मिली। 

37. धोनी वनडे इतिहास के पहले खिलाड़ी थी,जिन्होंने 50 की औसत से 10000 रन पूरे किए थे। 

38. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग के मामले में धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने वर्ल्ड कप में कुल 8 स्टम्पिंग की है। 13 स्टम्पिंग के साथ कुमार संगाकारा पहले नबंर पर हैं।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार