युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद (Rehan Ahmed) इंग्लैंड के सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बनने जा रहे हैं जब वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट में अपना डेब्यू करेंगे। लीस्टरशायर के खिलाड़ी रेहान शनिवार को शुरू होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट में जब डेब्यू करेंगे तो उनकी उम्र 18 वर्ष और 126 दिन होगी। वह ब्रायन क्लोज का रिकॉर्ड तोड़ेंगे जिन्होंने जुलाई 1949 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब अपना डेब्यू किया था तब वह 18 वर्ष और 149 दिन के थे।
रेहान तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए किये गए दो परिवर्तनों में से एक हैं। रेहान और विकेटकीपर बेन फॉक्स एकादश में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और ऑफ स्पिन आलराउंडर विल जैक्स की जगह आएंगे।
इस वर्ष के शुरू में रेहान ने अंडर-19 विश्व कप में चार मैचों में 12 विकेट लेकर इंग्लैंड के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना चुका है और इस मैच में उसकी नजरें 3-0 की क्लीन स्वीप पर रहेंगी।
इस वर्ष के शुरू में रेहान ने अंडर-19 विश्व कप में चार मैचों में 12 विकेट लेकर इंग्लैंड के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed