Oldest Player in IPL: टी20 फॉर्मेट युवाओं का माना जाता है, लेकिन ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी हुए जिन्होंने इसे गलत साबित किया। आगमी आईपीएल के लिए ऑक्शन नजदीक है। इस साल कुल 405 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं जिन पर बोली लगाई जाएगी, लेकिन इससे पहले आज हम आपको बताएंगे उन 4 उम्रदराज खिलाड़ियों के नाम जो अपने अनुभव के साथ ऑक्शन में अवेलेबल होंगे।

Advertisement

सिकंदर रजा (Sikandar Raza)

36 वर्षीय जिम्बाब्वे के स्टार ऑल राउंडर सिकंदर रजा मिनी ऑक्शन में उपलब्ध होंगे। साल 2022 रजा के लिए शानदार रहा है, हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भी अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही प्रभावित किया। टी20 इंटरनेशनल में रजा अब तक 66 मुकाबले खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 128.86 की स्ट्राइक रेट से कुल 1259 रन बनाए हैं। सिकंदर ने 7.18 की बेहतरीन इकोनॉमी के साथ 38 विकेट भी झटके हैं।

डेविड वीजे (David Wiese)

37 वर्षीय डेविड वीजे भी ऑक्शन टेबल पर उपलब्ध रहेंगे। वीजे पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं जो कि अब नामीबिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल 2015 में वीजे आरसीबी का हिस्सा थे और इस सीजन उन्होंने 122 रन और 14 विकेट झटके थे। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी वीजे ने अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले दो सालों में उन्होंने नामीबिया के लिए 19 इनिंग में 361 रन और 17 विकेट हासिल किए हैं।

मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi)

37 वर्षीय अफगानी ऑल राउंडर मोहम्मद नबी भी मिनी ऑक्शन का हिस्सा हैं। मोहम्मद नबी के पास शॉर्टेस्ट फॉर्मेट का खूब अनुभव है। अब तक अफ़ग़ानिस्तान के लिए उन्होंने 104 टी20 मुकाबलों में 140.03 की स्ट्राइक रेट से 1686 रन बनाए हैं। नबी में 7.31 की बढ़िया इकोनॉमी के साथ 84 विकेट भी अपने नाम किये हैं।

अमित मिश्रा (Amit Mishra)

40 वर्षीय इंडियन स्पिनर अमित मिश्रा भी आईपीएल मिनी ऑक्शन का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं, वह इस टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज भी हैं। अनुभवी अमित मिश्रा में अब तक कुल 244 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसके दौरान उन्होंने कुल 272 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में उन्होंने 166 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार