Cricket Image for IPL के 4 सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, 23 साल की उम्र में एक को मिले 15.25 करोड़ (IPL Auction (Image Source: Google))
Most Expensive Player in IPL History: आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) नजदीक है। इस साल कुल 405 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं जिन पर बोली लगाई जाएगी। मौजूदा लिस्ट में से कई खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बारिश हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे उन 4 भारतीय खिलाड़ियों के नाम जो अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे हैं।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh): साल 2014 और साल 2015, इन दोनों ही वर्षो में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह पर आईपीएल ऑक्शन के दौरान माता लक्ष्मी का हाथ नजर आया। आईपीएल ऑक्शन 2014 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पूरे 14 करोड़ रुपये में खरीदा था, वहीं साल 2015 में उन पर दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैप्टिल्स) ने 16 करोड़ की बोली लगाई थी। युवराज आईपीएल में बिके भारतीय टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।


