आईपीएल मिनी ऑक्शन नजदीक है। कुल 991 खिलाड़ियों ने आगामी आईपीएल के लिए अपने नाम भेजे हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 4 खिलाड़ियों के नाम जिन पर मिनी ऑक्शन में कम से कम 5 करोड़ की बोली लग सकती है।

Advertisement

हैरी ब्रूक्स (Harry Brook): 23 वर्षीय हैरी ब्रूक्स इंग्लैंड को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। ब्रूक्स ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भी ब्रूक्स 116 बॉल पर 153 रनो की तूफानी पारी खेली थी।

Advertisement

फटाफट फॉर्मेट में ब्रूक्स का स्ट्राइक रेट 148.38 का रहा है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रखा है और उन पर बिडिंग वॉर होने के काफी ज्यादा चांस है। मिनी ऑक्शन में कम से कम उन पर 5 करोड़ की बरसात हो सकती है।

जेसन रॉय (Jason roy): इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज पर भी मिनी ऑक्शन में लक्ष्मी माता मेहरबान हो सकती है। जेसन रॉय एक सलामी बल्लेबाज हैं और पहली गेंद से गेम कंट्रोल कर सकते हैं।

इस इंग्लिश बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट टी20 क्रिकेट में 142.34 का रहता है। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ है और उनके एकाउंट में भी बिडिंग वॉर के चलते 5 करोड़ तक आ सकते हैं।

Advertisement

शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan)बांग्लादेश के स्टार ऑल राउंडर शाकिब पर भी सभी की निगाहें रहेगी। शाकिब 3D प्लेयर हैं और अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों से ही टीम को जिताने का दम रखते हैं।

शाकिब ने टी20 क्रिकेट में अब तक 6301 रन और 433 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ है और वह भी कम से कम 5 करोड़ तक मिनी ऑक्शन में कमा सकते हैं।

Advertisement

जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat): एक इंडियन अनुभवी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज- नाम जयदेव उनादकट। सभी इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने को देख रहे होंगे। पिछ्ले साल भी उनादकट के लिए बिडिंग वॉर हुआ था, हालांकि वह टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन नही कर सके और उन्हें रिलीज कर दिया गया।

लेकिन अब चीजे उनादकट के लिए बदल चुकी है। हाल ही में उनादकट की कप्तानी में सौराष्ट्र में विजय हजारे ट्रॉफी जीती। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे। कुल मिलाकर यह खिलाड़ी फॉर्म में है और अब मिनी ऑक्शन में बड़ी बोली ले सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार