IPL MINI Auction: आगामी आईपीएल के लिए ऑक्शन 23 दिसंबर को होगा। इसके लिए कुल 405 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किये गए हैं। आज हम आपको बताएंगे उन 4 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने अपना बेस प्राइस बेहद कम रखा। यह खिलाड़ी ऑक्शन में कम से कम 1 करोड़ रुपये प्राप्त कर सकते हैं।
डेनियल सैम्स (Daniel Sams)
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल सैम्स ने मिनी ऑक्शन में अपना बेस प्राइस महज़ 75 लाख रुपये रखा है। सैम्स एक ऑलराउंडर हैं और बैटिंग बॉलिंग दोनों ही शानदार कर सकते हैं। पिछले साल मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस साल उन्होंने अपना बेस प्राइस काफी कम रखा है।
सिकंदर रजा (Sikandar Raza)
जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा भी आईपीएल ऑक्शन में उपलब्ध रहेंगे। इस दमदार खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस महज़ 50 लाख रुपये रखा है। सिकंदर एक क्वालिटी खिलाड़ी है और उनकी काबिलियत के अनुसार वह काफी कम प्राइस में उपलब्ध होंगे। जिम्बाब्वे का ऑलराउंडर काफी अनुभवी खिलाड़ी है और हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भी काफी प्रभावित किया था।
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने भी आईपीएल ऑक्शन में अपना बेस प्राइस काफी कम रखा है। रहाणे ऑक्शन में महज़ 50 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध होंगे। बता दें कि अजिंक्य आईपीएल में कप्तानी का अनुभव रखते हैं। उन्होंने 158 आईपीएल मुकाबलों में कुल 4074 रन बनाए हैं।
एन जगदीशन (N Jagadeesan)
नारायण जगदीशन, एक ऐसा नाम जिसने बीते समय में सभी को प्रभावित किया। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के 8 मुकाबलो में कुल 830 रन ठोक थे। इस दौरान उनके बैट से 5 शतक निकले थे। रणजी ट्रॉफी में भी जगदीशन अपने बल्ले से कहर बरपा रहे हैं। जगदीशन ने अपना बेस प्राइस महज़ 20 लाख रुपये रखा है।