चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार (28 अप्रैल) को दिल्ली में होने वाले आईपीएल 2021 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने काम मौका होगा।  वॉर्नर ने अपने टी-20 करियर में खेले गए 303 मैचों की 302 पारियों में 37.72 की औसत से 9960 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में 40 रन बनाते ही वॉर्नर टी-20 में अपने 10000 रन पूरे कर लेंगे। 

Advertisement

टी-20 के इतिहास में सिर्फ तीन खिलाड़ी 10000 रन का आंकड़ा छूने में सफल रहे हैं। जिसमें क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड औऱ शोएब मलिक का नाम शामिल है। गेल के नाम 13839 रन, पोलार्ड के नाम 10694 रन और मलिक के नम 10488 रन दर्ज हैं।

Advertisement

गेल (285 पारी) के बाद वॉर्नर सबसे तेजी से 10000 टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

हालांकि इस सीजन पहले पांच मैच में वॉर्नर उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। 5 मैच में सनराइजर्स के कप्तान ने 27.20 की औसत से सिर्फ 136 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं। 

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद पांच मैच में सिर्फ एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बनी हुई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार