Tom Banton Named England Captain For 5th T20I Vs Australia: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के टूर (England Tour of Australia) पर है जहां टी20 सीरीज (AUS vs ENG T20 के बीच उनकी स्क्वाड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इंग्लैंड ने अपने नए कैप्टन के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार, 02 दिसंबर को कैनबरा में होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले (AUS vs ENG 5th T20) के लिए नए कैप्टन को चुना है।

इंग्लैंड के कैप्टन बने टॉम बैंटन: ECB ने कैनबरा टी20 के लिए विस्फोटक बल्लेबाज़ टॉम बैंटन को नया टी20 कैप्टन चुना है। वो T20I में इंग्लैंड को लीड करने वाली 14वें खिलाड़ी होंगे। उन्हें ये बड़ा मौका हैरी ब्रूक की गैरमौजूदगी और विल जैक्स की चोट के कारण मिला है। दरअसल, इंग्लैंड के रेगुलर कैप्टन हैरी ब्रूक पांचवें टी20 के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वो टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए साउथ अफ्रीका जाने वाले हैं।

हैरी ब्रूक की गैरमौजूदगी में वाइस कैप्टन विल जैक्स कैप्टेंसी की जिम्मेदारी उठाने वाले थे। हालांकि वो मौजूदा टी20 सीरीज के बीच बुरी तरह चोटिल हो गए। उन्हें हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। यही कारण है कि टॉम बैंटन को अचानक ही इंग्लैंड टी20 टीम की कैप्टेंसी करने का सुभाग्य मिल गया है।

इमोशनल हुए टॉम बैंटन: जैसे ही टॉम बैंटन को ये पता चला कि वो कैनबरा में इंग्लैंड की कैप्टेंसी करेंगे, वो ये सुनकर पूरी तरह इमोशनल हो गए। उन्होंने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया। वो बोले, "जब मुझे बताया गया कि मैं कैप्टेंसी करने वाला हूं, तो मैं काफी इमोशनल हो गया। यह मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैं इसका इंतजार कर रहा था।"

बताते चलें कि इंग्लैंड ने पांचवें टी20 मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज़ स्कॉट करी को अपनी स्क्वाड में शामिल किया है। वो 25 साल के हैं और उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक कोई टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। हालांकि वो देश के लिए 3 ODI खेलने का अनुभव रखते हैं। स्कॉट के नाम वनडे में 3 विकेट भी दर्ज हैं। बात करें टी20 रिकॉर्ड की तो स्कॉट करी ने 94 मैचों में 135 विकेट लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड स्क्वाड (पांचवें टी20): टॉम बैंटन (कप्तान), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम करन, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, थॉमस रेव, फिल साल्ट, ल्यूक वुड, स्कॉट करी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार