8 फरवरी, हैदराबाद (CRICKETNMORE)।  भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाना है। दोनों टीमों एक दूसरे से मुकाबले करने के लिए तैयार है।

Advertisement

एक तरफ जहां भारत की टीम बांग्लादेश को हराकर लगातार 19 टेस्ट मैच जीतने का कारनामा करने की कोशिश करेगी तो वहीं बांग्लादेश की टीम पहली बार भारत की धरती पर टेस्ट मैच खेल रही है ऐसे में बांग्लादेश की टीम भारत को कड़ी टक्कर देने की हर संभव कोशिश करेगी। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी के बीच हुई लड़ाई

Advertisement

गुरुवार को शुरु होने वाले टेस्ट मैच में भारत की टीम को इन 5 बांग्लादेशी खिलाड़ी से बचकर रहना होगा क्योंकि यदि ये बांग्लादेशी खिलाड़ी फॉर्मे में रहे तो भारत के लिए बांग्लादेश को हराना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली एंड कंपनी तोडेगी ये खास रिकॉर्ड

आगे क्लिक करके जानें कोहली एंड कंपनी को इन बांग्लादेशियों से बचना होगा►

 

बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल भारत के लिए मुशअकिल खड़ा कर सकते हैं। तमीम इकबाल ने अबतक 3000 टेस्ट रन बना चुके हैं खासकर इकबाल के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 8 शतक निकले हैं। एक बार तमीम इकबाल अपनी बल्लेबाजी के रंग में आ गए तो कोहली एंड कंपनी के गेंदबाजों के लिए तमीम को रोकना मुश्किल हो सकता है।

Advertisement

तमीम इकबाल ने अबतक टेस्ट क्रिकेट में 39 के औसत से रन बनाए हैं।

 

शाकिब अल हसन बांग्लादेश के लिए तुरूप का इक्का है। चाहें बल्लेबाजी हो या फिर अपनी स्पिन गेंदबाजी विराधी टीमों पर शाकिब अल हसन हमेशा कहर बनकर टूटते हैं। इस समय शाकिब अल हसन बांग्लादेश के सबसे बेहतरीन गेंदबाज के तौर पर टीम मे मौजूद हैं।

Advertisement

भारत में आईपीएल खेलते हुए शाकिब अल हसन ने कमाल का खेल दिखाया है। ऐसे में शाकिब अल हसन के पास भारत में भारत के बल्लेबाजों के खिलाफ और पिच के बारे में पूरी खबर है। शाकिब अल हसन के नाम अबतक 46 टेस्ट मैच में 3213  रन 40 के औसत से दर्ज हैं तो वहीं गेंदबाजी में 165 विकेट चटका चुके हैं।

 

 

Advertisement

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहमान बांग्लादेश टीम के लिए अहम खिलाड़ी है। अबतक 51 टेस्ट मैच में 2922 रन 33.58 की औसत के बनाए हैं।  मुश्फिकुर रहमान ने नाम इस समय तक 4 शतक भी हैं। एक मात्र टेस्ट मैच जीतना होगा तो मुश्फिकुर रहमान की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाना ही होगा।

वरना बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास लिखने में सफल हो सकता है।

 
Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों को खासकर बांग्लादेशी बल्लेबाज महमदुल्ला से निपटना होगा। हालांकि अभी तक महमदुल्ला ने टेस्ट क्रिकेट में कोई कमाल नहीं किया है लेकिन 31 टेस्ट मैचों का तजुर्बा भारत के लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में महमदुल्ला 52 के स्टाइक रेट के साथ रन बनाते हैं। 12 अर्धशतक और 1 शतक जमाने वाले महमदुल्ला से भारत को बचकर रहना होगा।

 

बांग्लादेश के नए सनसनी मेहदी हसन मिराज अपनी स्पिन गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। केवल 4 टेस्ट मैच में 23 विकेट चटका चुके इस युवा ऑफ स्पिनर के पास भारत में अच्छा खेल दिखाने का शानदार मौका है।

भारत की पिचे भी स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है ऐसे में बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। मेहदी हसन मिराज ने अबतक 3 दफा एक पारी में 5 विकेट और 1 टेस्ट मैच में 1 दफा 10 विकेट लेने का जोरदार कारनामा कर चुके हैं।

भारत को यदि अपने लगातार जीत के सिलसिले को बनाए रखना है तो इन खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार