भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथेम्पटन के मैदान पर खेला जाएगा। टेस्ट के इस टूर्नामेंट के पहले संस्करण में गेंदबाजों द्वारा कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। आइए जानते हैं 2019 में शुरू हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में। 

Advertisement

पैट कमिंस (Pat Cummins)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए 14 मैचों की 28 पारियों में 70 विकेट चटकाए हैं। जिसमें पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 28 रन देकर 5 विकेट रहा है।

स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। ब्रॉड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए 17 मैचों की 32 पारियों में 69 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान पारी का उनका बेस्ट प्रदर्शन 31 रन देकर 6 विकेट रहा है।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन  (Ravichandran Ashwin)

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए 13 मैचों की 24 पारियों में 67 विकेट चटकाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 145 रन देकर 7 विकेट रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने फाइनल मुकाबेल में अश्विन के पास इस लिस्ट में आगे निकलने का मौका होगा। 

नाथन लॉयन (Nathan Lyon)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लॉयन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए 14 मैचों की 27 पारियों में 56 विकेट चटकाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 6 विकेट रहा है।

टिम साउदी (Tim Southee) 

Advertisement

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए 10 मैचों की 20 पारियों में 51 विकेट लिए हैं। जिसमें 32 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। भारत के खिलाफ फाइनल में उनके पास अपनी विकेट की गिनती बढ़ाने का मौका होगा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार