15 अगस्त,नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन के स्पॉन्सरशिप लेने के लिए पांच बड़ी कंपनियों में होड़ लगी है। इन बड़ी कंपनियों में टाटा ग्रुप, रिलायंस जियो , पतंजलि , अन एकेडमी तथा बैज्युस का नाम शामिल है। कल ही इन कंपनियों ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा किया है जिसके तहत इन्होंने आईपीएल में पैसा लगाने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है।

Advertisement

आपकों बता दें कि चाईनीज समान के भारी बहिष्कार के बाद आईपीएल की स्पॉन्सर कंपनी 'वीवो' को बाहर कर दिया गया था जिसके बाद कई कंपनियों ने आईपीएल 2020 में स्पॉन्सरशिप के लिए खुद का नाम दिया है। बीसीसीआई ने भी कई कंपनियों से बात की है और उन्हें आईपीएल में बतौरे स्पॉन्सरशिप शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। ड्रीम इलेवन तथा माई सर्किल इलेवन जैसी गेमिंग कंपनियों ने भी आईपीएल में स्पॉन्सरशिप को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है।

Advertisement

खबरों की माने तो इन सारी कंपनियों में टाटा ग्रुप स्पॉन्सरशिप हासिल करने की रेस में सबसे आगे है।

सूत्रों का कहना है कि, "टाटा ग्रुप बहुत सीरियस है। ये इस अवसर का फायदा उठाना चाहेंगे क्योंकि इस बार आईपीएल त्यौहार के दिन में खेला जाएगा और स्पॉन्सरशिप सिर्फ छूट के साथ एक साल के लिए उपलब्ध है।"

इन सब के बावजूद बीसीसीआई इस टी-20 लीग को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और समय लेकर एक अच्छे स्पॉन्सर को तलाश रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सभी कंपनियां 18 अगस्त तक कितने रकम की बोली बीसीसीआई के सामने रखते है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार