आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में हुई। इस नीलामी में 333 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये खरीदा। तो हम आपको उन टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिके है। 

Advertisement

हर्षल पटेल- 11.75 करोड़ (पंजाब किंग्स)

Advertisement

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगे हरियाणा के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले हर्षल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। उनका पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था। हालांकि उन्होंने डोमेस्टिक सर्किट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें आईपीएल में डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने का अनुभव है जिसका फायदा पंजाब उठाना चाहेगी। हर्षल ने आईपीएल में 92 मैच खेले है और 8.59 के इकॉनमी रेट की मदद से 111 विकेट हासिल किये है। 

समीर रिज़वी- 8.40 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)

20 साल के समीर रिज़वी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। रिज़वी ने यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसके अलावा उन्होंने दो शतकीय पारी खेलते हुए टूर्नामेंट की नौ पारियों में 455 रन अपने नाम किये। हालांकि उन्होंने अंडर-23 के साथ अपनी पहली पारी में राजस्थान के खिलाफ वनडे मैच में 65 गेंदों में 91 रन बनाकर अपनी क्षमता की झलक दिखा दी।

शाहरुख खान- 7.40 करोड़ (गुजरात टाइटंस )

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर शाहरुख खान अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 7.40 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि ये धाकड़ बल्लेबाज अभी तक इस लीग में अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पाया है। हालांकि वो तेजी से रन और बड़ी हिट लगाने के लिए जानें जाते है। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। गुजरात जैसी टीम उनका सही इस्तेमाल करेगी। बिग हिटर ने आईपीएल में 33 मैच खेले है और 134.81 के स्ट्राइक रेट की मदद से 426 रन अपने नाम किये है। 

कुमार कुशाग्र- 7.20 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)

19 साल के झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर जोड़ा है। हालांकि टीम में अभिषेक पोरेल है लेकिन बतौर बल्लेबाज वो अच्छा प्रदर्शन करने में फेल रहे थे। ऐसे में कुमार को मौका मिलना तय माना जा रहा है। कुशाग्र ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महाराष्ट्र के खिलाफ झारखंड को मैच जीतने के लिए 355 रन का लक्ष्य मिला था। ऐसे में कुमार ने 37 गेंद में 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को मैच जितवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी क्षमता की पर्याप्त झलक दिखाई है। कुमार ऐसा ही कुछ शानदार प्रदर्शन दिल्ली के लिए करना चाहेंगे। 

Advertisement

शिवम मावी- 6.40 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स)

Also Read: Live Score

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। गुजरात ने उन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। वहीं 2024 के ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.40 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। शिवम ने आईपीएल में अभी तक 32 मैच खेले है और 8.71 के इकॉनमी रेट की मदद से 30 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार