ICC Champions Trophy History: 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का नौंवा एडिशन पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट पहली बार साल 1998 में खेला गया था और अभी तक कुल आठ एडिशन हुए हैं। 2017 के बाद अब पहली बार यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है। आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीमें (जीत प्रतिशतक के हिसाब से)।

Advertisement

भारत

Advertisement

भारत चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में 29 मैच खेले हैं, जिसमें 18 में जीत और 8 में हार मिली है, जबकि 3 बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं। टीम का जीत प्रतिशत 69.23 रहा है।  सबसे ज्यादा दो बार यह टूर्नामेंट जीतने के मामले में भारत संयुक्तर रूप से पहले नंबर पर हैं। भारत ने 2002 औऱ 2013 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में 24 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 12 जीत हासिल की हैं और 8 में हार मिली है, जबकि 4 मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया का जीत का प्रतिशत 60 का रहा है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम ही दो बार यह टूर्नामेंट जीती है, साल 2006 और 2009 में।

वेस्टइंडीज

Advertisement

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 24 मैच खेले हैं, जिसमें 13 मैच में जीत और 10 मैच में हार मिली है, वहीं 1 मैच टाई पर खत्म हुआ। टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की जीत का प्रतिशत 56.25 रहा है। वेस्टइंडीज ने साल 2004 में यह टूर्नामेंट जीता था। 

इंग्लैंड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में 25 मैच खेले हैं, जिसमें 14 में जीत और 11 में हार मिली है। टीम का जीत का प्रतिशत 56 रहा है। इंग्लैंड की टीम एक भी बार यह टूर्नामेंट नहीं जीत पाए हैं। 

Advertisement

श्रीलंका

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में 27 मैच खेले हैं, जिसमें 14 में जीत और 11 में हार मिली है, जबकि 2 मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं। श्रीलंका का जीत का प्रतिशत 56 रहा है। श्रीलंका ने साल 2002 में एक बार ट्रॉफी पर कब्जा किया था, भारत के साथ संयुक्त रूप से। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार