इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपना पहला मुकाबला सोमवार, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कम से कम 5 खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको इन्हीं खिलाड़ियों के नाम बताते हैं।

Advertisement

1. संजू सैमसन (Sanju Samson): चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए पूरे 18 करोड़ में खरीदा है। वो 330 टी20 मुकाबलों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने 6 सेंचुरी और 54 हाफ सेंचुरी के साथ 8,400 रन बनाए हैं। संजू सीएसके के लिए ओपनिंग और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। खास बात ये है कि उनके पास लीडरशीप के भी गुर हैं जिससे वो सीएसके के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ की भी मदद कर पाएंगे।

Advertisement

2. कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma): हमारी इस लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी 19 साल के कार्तिक शर्मा हैं, जिनके लिए सीएसके ने ऑक्शन में अपना खजाना खोल दिया और उन्हें 14 करोड़ 20 लाख में खरीदकर अपनी स्क्वाड में जोड़ा। ये यंग विकेटकीपर बैटर बड़े-बड़े छक्के मारने के लिए जाना जाते हैं और सीएसके के लिए फीनिशर का रोल निभा सकता है। उनके नाम 12 टी20 मैचों में 30.36 की औसत और 162.92 की स्ट्राइक रेट से 334 रन दर्ज हैं।

3. प्रशांत वीर (Prashant Veer): उत्तर प्रदेश के 20 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें भी सीएसके ने ऑक्शन में पूरे 14 करोड़ 20 लाख खर्च करके खरीदा है। ये युवा हरफनमौला खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में रविंद्र जडेजा जैसे भूमिका निभा सकते हैं। उनके नाम 9 टी20 मैचों में 166 की स्ट्राइक रेट से 112 रन और 12  विकेट दर्ज हैं।

4. मैट हेनरी (Matt Henry): न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी की लगभग 10 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वाड में वापसी हुई है। उन्हें सीएसके ने पूरे 2 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम से जुड़ा है। मैट हेनरी के पास 186 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 224 विकेट चटकाए है। गौर करें कि वो साल 2014 और 2015 के सीजन में सीएसके का हिस्सा था, हालांकि तब उन्हें सुपर किंग्स के लिए अपना डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था।

5. मैट शॉर्ट (Matt Short): ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैट शॉर्ट भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं जिन्हें सीएसके ने पूरे 1 करोड़ 50 लाख खर्च करके अपनी स्क्वाड में शामिल किया है। ये हरफनमौला खिलाड़ी 153 टी20 मैचों का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने कुल 3,745 रन बनाए और 61 विकेट झटके। उन्हें चोटिल खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस की जगह प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ैकरी फ़ॉल्क्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार