आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन दुबई के कोका-कोला एरिना में आज हो चुकी हैं। इस ऑक्शन में कुल  333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी थे। 119 में से दो खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस से हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में 116 कैप्ड और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी थे। तो हम आपको उन पांच अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जो आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिके है। 

Advertisement

समीर रिज़वी- 8.40 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)

Advertisement

इस लिस्ट में टॉप पर 20 साल के समीर रिज़वी अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। उन्हें घेरलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का ईनाम मिला हगाई। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। रिज़वी ने यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसके अलावा उन्होंने दो शतकीय पारी खेलते हुए टूर्नामेंट की नौ पारियों में 455 रन अपने नाम किये। 

शाहरुख खान- 7.40 करोड़ (गुजरात टाइटंस)

सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में धाकड़ बल्लेबाज शाहरुख खान ने नंबर 2 पर अपनी जगह बनाई है। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 7.40 करोड़ में अपने स्क्वॉड में शामिल कियाहै। हालांकि ये धाकड़ बल्लेबाज अभी तक इस लीग में अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पाया है। हालांकि वो तेजी से रन और बड़ी हिट लगाने के लिए जानें जाते है। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। गुजरात जैसी टीम उनका सही इस्तेमाल करेगी। बिग हिटर ने आईपीएल में 33 मैच खेले है और 134.81 के स्ट्राइक रेट की मदद से 426 रन अपने नाम किये है। 

कुमार कुशाग्र- 7.20 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)

Advertisement

19 साल के झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर जोड़ा है। कुशाग्र ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महाराष्ट्र के खिलाफ झारखंड को मैच जीतने के लिए 355 रन का लक्ष्य मिला था। ऐसे में कुमार ने 37 गेंद में 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को मैच जितवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी क्षमता की पर्याप्त झलक दिखाई है। कुमार ऐसा ही कुछ शानदार प्रदर्शन दिल्ली के लिए करना चाहेंगे। 

शुभम दुबे

विदर्भ के मध्य क्रम के बल्लेबाज शुभम दुबे को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ में खरीदा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभम दुबे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी धाक जमाई थी। दुबे ने 7 पारियों में 187.28 की स्ट्राइक रेट से 221 रन अपने खाते में जोड़े थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने में बंगाल के खिलाफ 20 गेंदों पर 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से 58 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में मिडिल आर्डर में इस युवा धाकड़ बल्लेबाज का फायदा राजस्थान उठाना चाहेगी। 

Advertisement

यश दयाल- 5 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

Also Read: Live Score

उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में बैंगलोर ने 5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। यश पिछले साल गुजरात का हिस्सा थे जहां रिंकू सिंह ने उनके ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए थे। वो काफी प्रतिभाशली है लेकिन आईपीएल में वो अभी तक उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए है जिसकी उनसे उम्मीद थी। ऐसे में वो बैंगलोर की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 14 मैच खेले है और 10.02 के इकॉनमी रेट से 13 विकेट लिए है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार