मोहम्मद सिराज के खिलाफ रविवार को भी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) के दर्शक दीर्घा से नस्लीय टिप्पणी की गई। इस कारण खेल कुछ समय तक रुका रहा। पुलिस ने स्टैंड से कुछ दर्शकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया। इससे पहले शनिवार को भी दर्शकों ने सिराज के खिलाफ इसी तरह की टिप्पणी की थी। रविवार को सिराज दूसरे सत्र के खेल के दौरान जब बाउंड्री के पास तैनात थे तब किसी दर्शक ने उन्हें लेकर टिप्पणी की। उस समय आस्ट्रेलियाई पारी का 86वां ओवर चल रहा था। सिराज तुरंत कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास पहुंचे और उन्हें इसकी जानकारी दी।

Advertisement

मामले की गम्भीरता को देखते हुए कप्तान ने अम्पायर पॉल राफेल को इस बारे में बताया। पॉल ने बिना देरी किए मैच रेफरी को इसकी जानकारी दी और फिर मैच रेफरी ने सुरक्षा अधिकारियो को बताया कि स्टैंड से किसी सिराज के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की है।

Advertisement

सुरक्षाकर्मियों ने उस स्थान का मुआयना किया, जहां से सिराज के अनुसार आवाज आई थी। कई लोगों से पूछताछ की गई और फिर चार-पांच लोगों को लेकर पुलिस स्टैंड से बाहर चली गई। इस घटना के कारण लगभग 10 मिनट तक खेल रुका रहा।

इससे पहले, शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के अधिकारियों ने शिकायत की थी कि सिराज और जसप्रीत बुमराह पर दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की है।

 

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आईसीसी, स्टेडियम के सुरक्षा अधिकारी बुमराह और सिराज के साथ लंबी बातचीत करते हुए नजर आए और इस दौरान भारतीय टीम प्रबंधन के सदस्य भी उनके साथ थे।

 

Advertisement

टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी सुरक्षा अधिकारियों से बातें करते हुए नजर आए।

आस्ट्रेलियाई अखबार द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, "यह पता चला है कि भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि बुमराह और सिराज पर दर्शकों द्वारा बीते दो दिन से फब्तियां कसी जा रही हैं जो नस्लीय हैं। मैदान के रैंडविंक छोर की तरफ जहां सिराज फील्डिंग कर रहे थे वहां दर्शकों में से यह टिप्पणी की गई।"

रिपोर्ट के मुताबिक, "एक और वाक्ये में, जब मैच चल रहा था तब भारतीय स्टाफ बुमराह के पीछे बाउंड्री के बाहर खड़ा था और उनसे बात भी कर रहा था।"

Advertisement

क्रिके आस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह इस तरह की घटना की निंदा करता है। सीए के इंट्रीगिटी एवं सिक्योरिटी प्रमुख सीन कॉरोल ने कहा है कि जो लोग इस तरह की घटनाओं में लिप्त हैं, सीए उनका कभी स्वागत नहीं करेगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार