WPL 2026, Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women Highlights: महिला प्रीमियर लीग 2026 में कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से शिकस्त दी। पहले गेंदबाज़ी करते हुए दिल्ली ने मुंबई को 154 रन पर रोका। जवाब में जेमिमा (51*) ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। 

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 20 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। सजीवन सजना 9 और हेली मैथ्यूज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़कर पारी संभालने की कोशिश की। हरमनप्रीत ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि नेट साइवर-ब्रंट ने 42 गेंदों में 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन प्रयासों के बावजूद मुंबई इंडियंस 154 रन तक ही पहुंच सकी।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि मारिजाने कैप और नंदिनी शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। शेफाली ने 29 और लिजेल ली ने 46 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने मोर्चा संभाला और लौरा वोल्वार्ट (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़कर  टीम को जीत की ओर बढ़ाया।

जेमिमा रोड्रिग्स ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाज़ी करते हुए 37 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। नतीजन दिल्ली कैपिटल्स ने 6 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के लिए अमनजोत कौर और वैष्णवी शर्मा को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सकीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुल मिलाकर नतीजा यह रहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा। वहीं मुंबई इंडियंस को छठे मैच में चौथी और लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार