ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर सैम कोंस्टस भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। कोंस्टस ने हाल ही में मेलबर्न में भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान डेब्यू किया। 19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टीम में नाथन मैकस्वीनी की जगह ली और अपने डेब्यू मैच में 60 (65) रन की आक्रामक पारी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

Advertisement

भारत के खिलाफ अपने शानदार पदार्पण के बाद, कोंस्टस ने ऑस्ट्रेलिया में इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली कि फैंस उनके लिए दीवाने हो गए हैं और हाल ही में तो एक फैन ने उनके साथ एक तस्वीर क्लिक करने के लिए सारी हदें पार कर दीं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन कोंस्टस के साथ सेल्फी लेने के लिए चलती गाड़ी से उतर जाता है जिसके बाद उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कोंस्टस को कुछ सामान लेकर सड़क पर आराम से चलते हुए देखा जा सकता है। कुछ सेकंड बाद, एक फैन अपनी कार चलाते हुए दिखाई देता है। ये फैन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के साथ एक तस्वीर क्लिक करना चाहता है और जल्दबाजी में वो अपनी कार पार्क करने का प्रयास करता है लेकिन वो हैंडब्रेक लगाने में विफल रहता है और उसके बाहर आने के बाद भी उसकी कार चलती रहती है।

कोंस्टास का पीछा करने की कोशिश करते हुए, फैन ये देखने के लिए कुछ समय लेता है कि उसकी कार ठीक से पार्क की गई है या नहीं, लेकिन उसे पता चलता है कि कार अभी भी चल रही है और उसके सामने खड़ी दूसरी कार से टकरा जाती है। ये फैन अपनी कार तक पहुंचने और टक्कर रोकने की पूरी कोशिश करता है लेकिन वो देर से पहुंचता है और नुकसान हो चुका होता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

अगर कोंस्टस के भारत के खिलाफ प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने दो मैचों (चार पारियों) में 28.25 की औसत और 81.88 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाकर सीरीज समाप्त की। कोंस्टस को श्रीलंका दौरे के लिए भी टीम में जगह दी गई है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो आगे चलकर अपने इस प्रदर्शन को जारी रख पाते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार