इंग्लैंड की लोकप्रिय क्रिकेट लीग द हंड्रेड का आगाज़ हो चुका है। हालांकि, पहले ही मैच में फैंस को एक गज़ब का नजारा देखने को मिला जब एक लोमड़ी की वजह से मैच को रोकना पड़ा। क्रिकेट के इतिहास में वैसे तो कई बार अलग-अलग वजहों से मैच रोके गए हैं लेकिन एक लोमड़ी की मैदान पर एंट्री शायद पहली बार थी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Advertisement

ये नज़ारा लंदन स्पिरिट और ओवल इनविंसिबल्स के बीच खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच के दौरान देखने को मिला। ये घटना तब हुई जब इनविंसिबल्स जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश कर रही थी और स्पिरिट के तेज़ गेंदबाज़ डैनियल वॉरॉल गेंद डालने ही वाले थे। अचानक गेंद डालने से पहले लोमड़ी के इस हस्तक्षेप ने कमेंटेटर इयोन मॉर्गन और स्टुअर्ट ब्रॉड को भी हैरान कर दिया।

Advertisement

लोमड़ी ने लगभग एक मिनट तक मैदान के अंदर दौड़ लगाई और इस दौरान हर कोई यही सोच रहा था कि इस लोमड़ी को मैदान से बाहर कैसे निकाला जाए लेकिन शुक्र है कि लोमड़ी खुद ही मैदान से बाहर निकल गई और लॉर्ड्स में दर्शकों ने ज़ोरदार जयकारे लगाए। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

अगर द हंड्रेड 2025 के पहले मैच की बात करें तो में गत विजेता ओवल इनविंसिबल्स ने लंदन स्पिरिट पर आसान जीत हासिल की। टॉस केन विलियमसन ने जीता और स्पिरिट के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, ये फैसला गलत साबित हुआ और राशिद खान और सैम कुरेन ने स्पिरिट के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और पूरी टीम को 94 गेंदों में 80 रन पर ही समेट दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

रन चेज़ में, इनविंसिबल्स ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन स्पिरिट कुछ विकेट लेने में कामयाब रही। हालांकि, अंत में कप्तान बिलिंग्स और डोनोवन फरेरा ने 31 गेंद शेष रहते अपनी टीम को आसान सी जीत दिला दी। राशिद खान को तीन विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार