आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालिफायर में एक बार फिर से सिक्योरिटी की पोल खुलती हुई दिखी। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले की दूसरी ही गेंद से पहले एक फैन मैदान के अंदर घुस आया और आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली के करीब पहुंच गया।

Advertisement

आईपीएल 2022 में ये नज़ारा तीसरी बार देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो ये युवा फैन विराट कोहली के पास पहुंच जाता है और फिर उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करता है लेकिन विराट हाथ आगे नहीं बढ़ाते हैं।

Advertisement

इसके बाद ये फैन खुद ही विराट का हाथ पकड़कर हैंडशेक कर लेता है। विराट से हैंडशेक करने के बाद सिक्योरिटी इस फैन को उठाकर बाहर लेकर जाती है। इस घटना से ये तो साफ हो गया है कि आईपीएल में सिक्योरिटी के साथ कोई भी खिलवाड़ कर सकता है। कहीं न कहीं ऐसी घटनाओं के बार-बार होने से खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लाज़मी हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए और राजस्थान के सामने फाइनल तक पहुंचने के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में भी आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने शानदार बैटिंग की और अपनी टीम को 150 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार