6 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 में हेडिंग्ले स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक हवाईजहाज निकला, जिसके सहारे एक बैनर लटका हुआ था और उस बैनर पर लिखा था, 'कश्मीर के लिए न्याय'।

Advertisement

इसी तरह 29 जून को इसी स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया था। इसी मैच में भी स्टेडियम के ऊपर से एक हवाईजहाज निकाला था, जिस पर बलूचिस्तान के लिए न्याय के नारे का बैनर लटका हुआ था। भारत और श्रीलंका के बीच में कश्मीर के लिए न्याया का बैनर लटका हुआ था। 

Advertisement

29 जून के मामले पर आईसीसी ने कहा था, "हम आईसीसी विश्व कप में किसी तरह के राजनीतिक संदेश की अनदेखी नहीं कर सकते और हम वेस्ट यार्कशायर पुलिस के साथ मिलकर इस मामले को देख रहे हैं और समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह की चीजें क्यों हो रही हैं। हम कोशिश करेंगे की दोबारा ऐसा न हो।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार