भारत में क्रिकेट को धर्म माना जाता है और क्रिकेटर्स को भगवान तक का दर्जा दिया जाता है। हर युग में भारत को अलग-अलग महान क्रिकेटर्स मिले। महान सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर तक भारत के लिए कई महान क्रिकेटर्स रहे जिन्हें दुनियाभर के फैंस ने प्यार दिया। अब इस दशक की बात करें तो विराट कोहली दुनिया के सबसे चहेते क्रिकेटर हैं।

Advertisement

विराट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब वो फॉर्म में नहीं थे और इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तब भी वो हर गुजरते दिन के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे ऐसे में अब तो वो पुरानी लय में आ चुके हैं और उन्हें रोकना अब किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होने वाला है। खैर इसी बीच विराट एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। विराट कोहली भारत के लिए क्या मायने रखते हैं इसका एक हालिया उदाहरण देखने को मिला है।

Advertisement

दरअसल, कक्षा 9वीं के परीक्षा पत्र में एक प्रश्न पुछा गया था जिसमें एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली के शतक की तस्वीर को दिखाया गया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। विराट से जुड़ा सवाल देखकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के मज़ेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कई फैंस का दावा है कि वो इस सवाल का जवाब देकर आसानी से पूरे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

एक यूजर ने विराट कोहली से जुड़े इस सवाल का फोटो शेयर किया है। इस वायरल ट्वीट में देखा जा सकता है कि एक अंग्रेजी परीक्षा के पेपर में विराट कोहली की तस्वीर पर लगभग 100-120 शब्दों का सवाल पूछा गया है। स्कूली परीक्षा में इस सवाल को शामिल किए जाने से कोहली के प्रशंसक रोमांचित हो गए हैं। ये तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। वहीं, अगर विराट कोहली की बात करें तो आप उन्हें आगामी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए खेलते हुए देखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार