भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे और आखिरी वनडे के बीच में कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण मुकाबला थोड़ी देर के लिए रूका। दरअसल एक कुत्ता मैदान पर आ गया जिस कारण मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

42वें ओवर के दौरान एक कुत्ता मैदान पर घुस गया और इस वजह से मैच में खलल हुआ। जिस समय यह घटना हुई उस समय एश्टन एगर और सीन एबॉट क्रीज पर टिके हुए थे। ग्राउंड स्टाफ के सदस्य उस कुत्ते को मैदान से निकालने की कोशिश में जुटे थे, उसी बीच भारतीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी उसे पकड़ने की कोशिश करते हुए नजर आए। मैदान पर ये सब होता देख कप्तान रोहित शर्मा की भी हंसी छूट गई। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 49 ओवर में 269 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 46 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। उनके अलावा  ट्रैविस हेड ने 31 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन का योगदान दिया। 

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लिए। उनके अलावा 2-2 विकेट मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने लिए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार