Aakash Chopra Pick GT Probable XI For IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) टीम की संभावित इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाला है जिसमें शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली गुजरात टाइटंस मंगलवार, 31 मार्च को अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ खेलेगी।
21 साल के खिलाड़ी को दी जगह: आकाश चोपड़ा ने गुजरात टाइटंस की XI में नंबर-4 की पॉजिशन के लिए 21 साल के विकेटकीपर बैटर कुमार कुशाग्र को चुना है जिन्हें GT ने ऑक्शन से पहले 65 लाख रुपये में रिटेन किया था। जान लें कि ये युवा खिलाड़ी 32 टी20 मैचों का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने लगभग 145 की स्ट्राइक रटे से 676 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल में अब तक सिर्फ 4 मुकाबले खेले हैं। बताते चलें कि इससे पहले वो साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और तब उन्हें DC ने ऑक्शन में पूरे 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था।
आकाश चोपड़ा ने कुमार कुशाग्र को शाहरुख खान और अनुज रावत जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से ऊपर रखकर गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन के लिए चुना है।
7 करोड़ के ऑलराउंडर को नहीं दी जगह: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने सबसे ज्यादा खर्चा करके वेस्टइंडीज के लंबे कद के बॉलिंग ऑलराउंडर जेसन होल्डर को खरीदा था, जिनके लिए उन्होंने पूरे सात करोड़ लुटा दिए थे। हालांकि आकाश चोपड़ा की गुजराज टाइटंस के लिए चुनी गई इलेवन में जेसन होल्डर को ही जगह नहीं मिली है। बता दें कि 34 साल के जेसन होल्डर अब तक 342 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने कुल 365 विकेट चटकाए और 3,325 रन बनाए।
आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर बरार, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, निशांत सिद्धू, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, कगिसो रबाडा, टॉम बैंटन, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड।