Aakash Chopra Picks Gujarat Titans Probable Playing 11: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है IPL के 18वें सीजन की शुरुआत शनिवार, 22 मार्च से होगी जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम अपना पहला मुकाबला मंगलवार, 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को भी GT की प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो आगामी आईपीएल सीजन के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने ओपनर के तौर पर सबसे पहले शुभमन गिल और जोस बटलर का नाम लिया। आपको बता दें कि शुभमन गिल ही गुजरात टाइटंस के कप्तान भी हैं। इसके बाद आकाश चोपड़ा के अनुसार नंबर-3 और नंबर-4 पर साईं सुदर्शन और महिपाल लोमरोर बैटिंग करते नज़र आ सकते हैं।

Advertisement

GT के टॉप ऑर्डर को चुनते हुए आकाश चोपड़ा क्लियर थे, लेकिन नंबर-5 और 6 का चुनाव करते हुए वो थोड़े कंफ्यूज दिखे। यहां उनका मानना है कि नंबर-6 पर गुजरात की टीम ग्लेन फिलिप्स या शेरफेन रदरफोर्ड में से किसी एक प्लेयर को खिला सकती है। वहीं नंबर-7 के लिए वाशिंगटन सुंदर या शाहरुख खान बेस्ट फिट होंगे। हालांकि अंतिम टीम में उन्होंने ग्लेन फिलिप्स और वाशिंगटन सुंदर को आगे रखा।

इसके बाद उन्होंने एक और ऑलराउंडर टीम में शामिल किया जो कि गुजरात के स्टार फिनिशर राहुल तेवतिया हैं। बात करें अगर गेंदबाज़ों की तो यहां उन्होंने मुख्य स्पिनर के तौर पर राशिद खान को चुना जो कि बैटिंग करने की भी काबिलियत रखते हैं। वहीं तेज गेंदबाज़ों के तौर पर उन्होंने कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस को प्लेइंग इलेवन में जगह दी। आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज पिछले सीजन तक रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ खर्च करके खरीदा।

आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर नियम को याद रखते हुए मशहूर कमेंटेटर ने गुजरात टाइटंस की टीम के लिए बैटर के तौर पर शाहरुख खान और बॉलर के तौर पर इशांत शर्मा का चुनाव किया है। 

आकाश चोपड़ा के द्वारा आईपीएल 2025 के लिए चुनी गई गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साईं सुदर्शन, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर - शाहरुख खान, इशांत शर्मा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार