भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, ऐसे में आकाश चोपड़ा ने उनकी जगह कुछ नए खिलाड़ियों को टेस्ट XI में शामिल किया है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद अब यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल को ओपनिंग करनी चाहिए और नंबर तीन पर साईं सुदर्शन या फिर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिलना चाहिए। उनका कहना है कि इंग्लैंड में देवदत्त पडिक्कल को मौका मिलने के चांस थोड़े ज्यादा हैं, क्योंकि वो पहले भी देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं।

Advertisement

इसके बाद पूर्व क्रिकेटर ने नंबर-4 की पॉजिशन के लिए शुभमन गिल का चुनाव किया है जो कि उनके अनुसार टीम के नए कैप्टन भी हो सकते हैं। बात करें अगर नंबर-5 और 6 की तो इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने ऋषभ पंत और हरफनमौला खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी को चुना है। आपको बता दें कि आकाश चोपड़ा की टीम में रेड्डी के अलावा एक और ऑलराउंडर मौजूद हैं जो कि कोई और नहीं सर रविंद्र जडेजा हैं।

इसके अलावा आकाश चोपड़ा का मानना है कि नंबर-8 पर टीम को शार्दुल ठाकुर या दीपक चाहर को खिलाना चाहिए जिससे टीम को बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी गहराई मिल जाएगी। गौरतलब है कि आखिर में उन्होंने तीन तेज गेंदबाज़ों को प्लेइंग इलेवन में चुना जो कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी हैं। ये भी जान लीजिए कि आकाश के अनुसार अगर मोहम्मद शमी इंग्लैंड सीरीज के लिए फिट नहीं होते तो ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जाना चाहिए। 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारतीय प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन/देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी/प्रसिद्ध कृष्णा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार