Sai sudarshan: Cricket News & Match Updates
कौन जीतेगा IPL 2026 की ऑरेंज कैप? ये 3 खिलाड़ी हैं सबसे बड़े दावेदार
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और अब मंगलवार, 26 मई से टूर्नामेंट के प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि IPL 2026 की ऑरेंज कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं। गौरतलब है कि IPL का ऑरेंज कैप, टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ को दिया जाता है।
3. विराट कोहली (Virat Kohli): हमारी लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली हैं। 37 वर्षीय विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा है, जो कि साल 2026 के IPL में 50.63 की औसत और 163.82 की स्ट्राइक रेट से 557 रन ठोक चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 1 सेचुरी और 4 हाफ सेंचुरी लगाई है। अगर RCB फाइनल तक का सफर तय करती है तो वो ऑरेंज कैप जीतने के बड़े दावेदार होंगे। विराट पहले भी दो बार ऑरेंज कैप (साल 2016- 973 रन और साल 2024- 741 रन) जीत चुके हैं। Read More...