Sai sudarshan: Cricket News & Match Updates
Team India को मिल गई है Virat Kohli की रिप्लेसमेंट, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में नंबर-4 पर खेलने वाला है ये धाकड़ खिलाड़ी
भारतीय टीम (Indian Cricket Team) जून के महीने में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा (ENG vs IND Test) करने वाली है जिससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि टेस्ट फॉर्मेट से विराट कोहली (Virat Kohli) के संन्यास के बाद अब नंबर-4 की पॉजिशन पर प्रिंस शुभमन गिल (Shubman Gill) बैटिंग करने वाले हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई जल्द ही इंग्लैंड टूर के लिए टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड की घोषणा कर सकती है जिसमें शुभमन गिल ही कप्तान होंगे और वो विराट कोहली को रिप्लेस करते हुए नंबर-4 पर बैटिंग भी करेंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा के संन्यास के बाद केएल राहुल को यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने की जिम्मेदारी दी जाएगी, वहीं घरेलू टूर्नामेंट में लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी साईं सुदर्शन या करुण नायर को टेस्ट टीम में नंबर-3 पर बैटिंग के लिए चुना जा सकता है। Read More...