Aakash Chopra Picks Mumbai Indians Probable 11: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की संभावित प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, सबसे ज्यादा विकेट कौन चटकाएगा और MI के लिए प्लेयर टू द वॉच आउट कौन होगा, इसकी भी भविष्यवाणी कर दी है।

Advertisement

दरअसल, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो मुंबई इंडियंस की टीम पर खुलकर बात करते नज़र आए। इसी बीच उन्होंने MI की संभावित टीम चुनी। आपको बता दें कि आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के लिए दो टीमों का चुनाव किया है जो कि वो परिस्थितियों के अनुसार मैदान पर उतार सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने पहली टीम में विकेटकीपर के तौर पर रयान रिकेल्टन को रखा है। वहीं विल जैक्स, मिचेल सेंटनर और ट्रेंट बोल्ट उनके बाकी तीन विदेशी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी टीम चुनते हुए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी यंग बैटर रॉबिन मिंज को दी है, वहीं MI के विदेशी चार खिलाड़ियों के तौर पर उन्होंने विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट और रीस टॉप्ली या मुजीब उर रहमान को रखा है।

आपको बता दें कि MI की दूसरी टीम आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह के फिट ना होने की कंडीशन पर बनाई है। उनका मानना है कि अगर MI किसी तेज पिच पर खेलती है तो वो जसप्रीत बुमराह उपलब्ध ना होने पर रीस टॉप्ली को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। वहीं स्पिनरों के लिए मदद है तो वो मुजीब को वहां जगह दे सकते हैं।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई मुंबई इंडियंस की पहली टीम

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई मुंबई इंडियंस की दूसरी टीम

रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉप्ली/मुजीब उर रहमान।

ये है आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी

Advertisement

मशहूर कमेंटेटर का मानना है कि इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स या फिर तिलक वर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होंगे।

वहीं इसके अलावा उनकी नज़र में ट्रेंट बोल्ट वो गेंदबाज़ है जो MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाएंगें। बात करें अगर MI के प्लेयर्स टू वॉट आउट फोर के बार में तो यहां आकाश चोपड़ा की पसंद नमन धीर और रॉबिन मिंज़ हैं। उनके अनुसार इन दोनों में से एक खिलाड़ी टूर्नामेंट में जरूर कमाल करने वाला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार