Aakash Chopra Picks SRH Probable 11 For IPL 2025: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय के मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल 2025 के सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि SRH ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि वो आखिरी मुकाबले में केकेआर से हराकर खिताब से दूर रह गए थे।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो IPL 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनते नज़र आए। गौरतलब है कि उन्होंने SRH की प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर  ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस और एडम जाम्पा को जगह दी है। आपको बता दें कि पैट कमिंस एसआरएच के मौजूदा कप्तान भी हैं।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने ईशान किशन, अभिनव मनोहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी और राहुल चाहर जैसे नाम सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित इलेवन में रखे हैं जिन्हें SRH ने मेगा ऑक्शन के दौरान अपने स्क्वाड में जोड़ा था। 

ये भी जान लीजिए कि आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के नियम को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसे खिलाड़ी भी चुने हैं जिन्हें हैदराबाद की टीम बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैच में उतार सकती है। उनका मानना है कि अगर SRH एक अतिरिक्त बैटर को गेम में खिलाना चाहती है तो ऐसे में वो सचिन बेबी या अनिकेत वर्मा को मैदान पर बुला सकते हैं। वहीं अगर उन्हें एक अतिरिक्त गेंदबाज़ की जरूरत है तो उनके पास जयदेव उनादकट और जीशान अंसारी का ऑप्शन मौजदू है।  

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, राहुल चाहर।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर - सचिन बेबी/अनिकेत वर्मा (बल्लेबाज़)
इम्पैक्ट प्लेयर - जयदेव उनादकट/जीशान अंसारी (गेंदबाज़)

IPL 2025 के लिए ऐसी है सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वाड

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

ट्रेविस हेड, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, अनिकेत वर्मा, कामिन्दु मेंडिस, वियान मुल्डर, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार