इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के आगामी सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है जिससे पहले सभी टीमों को अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलेगा। इसी मुद्दे पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान देते हुए ये कहा है कि आरसीबी आगामी सीजन के लिए सिर्फ दो ही खिलाड़ियों को रिटेन करेगी।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने आरसीबी किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है इस पर अपना मत रखा। यहां उन्होंने साफ शब्दों में ये कहा कि बेंगलुरु की टीम सिर्फ और सिर्फ दो खिलाड़ी विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को रिटेन करना चाहेगी और इसके अलावा वो कप्तान फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन यहां तक कि भारतीय बल्लेबाज़ रजत पाटीदार को भी बाहर कर सकती है।

Advertisement

वो बोले, 'ये एक बड़ा सवाल है उन्हें किसे रिटेन करना चाहिए। एक नाम तो पक्का है विराट कोहली। बिना किसी शक वो विराट को जरूर रिटेन करेंगे। लेकिन उनके बाद कौन? वो फाफ को रिटेन नहीं कर सकते और उन्हें करना भी नहीं चाहिए। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ग्लेन मैक्सवेल को भी रिटेन करना चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा, 'कैमरून ग्रीन 17 करोड़ के हैं वो ऑक्शन में उन्हें मिल ही जाएंगे। ऑक्शन में वो इतने महंगे नहीं होंगे, इसलिए उन्हें भी रिटेन नहीं करना चाहिए। मुझे नहीं लगता रजत पाटीदार भी रिटेंशन वाली पिक हैं। वो विराट के अलावा मोहम्मद सिराज को रिटेन कर सकते हैं। इन दो खिलाड़ियों के अलावा  मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी और को रिटेन करने की जरूरत है। उन्हें नए सिरे से टीम बनानी चाहिए।'

आपको बता दें कि आरसीबी के कैप्टन फाफ 40 साल के हो गए हैं, यही वजह है आरसीबी उन्हें भविष्य को ध्यान में रखते हुए रिलीज कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो आरसीबी को एक बार फिर नए कप्तान की तलाश होगी। ये भी जान लीजिए कि बेंगलुरु की टीम आईपीएल के पहले सीजन से खेल रही है और 17 साल बाद भी उन्होंने आज तक ये टूर्नामेंट नहीं जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार