आईपीएल के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इस मैच से पहले मशहूर भारतीय कमेंटेटर व पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी क्रम को लेकर एक बड़ी सलाह दी है। 

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया और बातचीत करते हुए कहा कि केकेआर के लिए यह मैच करो या मारो का होगा और उनकी बल्लेबाजी उनके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि केकेआर ने पिछले कुछ मैचों में जिस तरह का खेल दिखाया है उससे उन्हें चिंतित होना चाहिए। 

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने कहा," केकेआर की टीम में इयोन मोर्गन, सुनील नरेन , लॉकी फर्ग्यूसन और पैट कमिंस के रूप में चार विदेशी खिलाड़ी। अगर आंद्रे रसल इस मैच के लिए फिट होते है तो वो किसकी जगह टीम में शामिल होंगे। मुझे नहीं लगता केकेआर की टीम के पास इस बात का जवाब होगा। लेकिन आंद्रे रसल को टीम में शामिल ना करना एक बड़ी परेशानी होगी।"

आकाश चोपड़ा ने कहा है कि केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन को बल्लेबाजी में थोड़ा और ऊपर आना होगा।  वह अच्छे फॉर्म में है इसके बावजूद वो दूसरों को खुद से ऊपर भेज रहे है। उनको टीम में बिल्कुल आखिरी के बल्लेबाज के रूप में नहीं खेलना चाहिए और उन्हें कम से कम बल्लेबाजी के लिए चौथे नंबर पर आना चाहिए। 

इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने कहा की आज का मैच काफी बेहतरीन होगा क्योंकी एक तरफ जहां कोलकाता यह मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने की सोचेगी वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का अंत अच्छे तरीके से करना चाहेगी। 

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार