भारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार मिली। इस मैच में कई भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका रहा और वो अपनी काबिलियत के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए।

Advertisement

इसी बीच भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर तथा पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने वाली भारत की प्लेइंग इलेवन को अंक के हिसाब से रेटिंग दी है। उन्होंने उन्होंने 10 अंक के हिसाब से खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए हैं।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को 10 में से छह नंबर दिए हैं। उन्होंने रोहित के जोड़ीदार शुभमन गिल को 10 में से चार नंबर दिया है। लगातार फ्लॉप हो रहे भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा को उन्होंने 10 में से 2 नंबर दिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को उन्होंने 10 में से 5 नंबर दिया है। भारत के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी कोहली जितने अंक ही मिले हैं। इसके अलावा पंत को भी कोहली और रहाणे के बराबर ही अंक मिले हैं। भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को उन्होंने तीन नंबर दिया है। गौरतलब है कि जडेजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। 

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन को उन्होंने 10 में से 6 तथा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और साथ में इशांत शर्मा को 6-6 अंक प्रदान किया है। बुमराह जिनको एक भी विकेट नहीं मिला उनको आकाश चोपड़ा ने 10 में से केवल 3 अंक ही दिया है।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आकाश चोपड़ा ने कुछ इस प्रकार दी है रेटिंग -

रोहित शर्मा (6/10)

Advertisement

शुभमन गिल (4/10)

चेतेश्वर पुजारा (2/10)

विराट कोहली (5/10)

Advertisement

अजिंक्य रहाणे (5/10)

ऋषभ पंत (5/10)

रवींद्र जडेजा (3/10)

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन (6/10)

इशांत शर्मा (6/10)

मोहम्मद शमी (7/10)

Advertisement

जसप्रीत बुमराह (3/10)

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार