यूएई में आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ एक सप्ताह से भी कम समय में शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट के दूसरे हाफ से पहले क्रिकेटर से ब्रॉडकास्टर बने आकाश चोपड़ा ने कई अहम बातें की हैं जो सभी फ्रेंचाइजियों के काम आ सकती हैं।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने सुझाव दिया है कि टीमें यूएई में तेज गति वाले गेंदबाज़ों के साथ ही मैदान पर उतरें। चोपड़ा ने कहा कि मौजूदा पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ी, जो धीमी गति से गेंदबाज़ी करते हैं, संयुक्त अरब अमीरात में कारगर साबित नहीं होने वाले हैं। ऐसे में उनकी जगह आरसीबी को तेज़ गति वाले गेंदबाज़ों की तरफ देखना चाहिए।

Advertisement

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बात करते हुए कहा, "आगामी आईपीएल में 137-140 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति वाले तेज गेंदबाजों के साथ खेलें, मध्यम तेज गेंदबाजों के साथ न जाएं। यूएई में 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति वाले तेज गेंदबाजों ने धीमी गति वाले गेंदबाज़ों से बेहतर औसत, इकॉनमी रेट और स्ट्राइक रेट से गेंदबाज़ी की है।"

आगे बोलते हुए आकाश ने कहा, "इसका मतलब है कि पिचें तेज़ गेंदबाज़ों को मदद कर रही हैं, तो मैं कहूंगा कि हर्षल (पटेल) को मत खिलाओ और इसके बजाय नवदीप और सिराज के साथ जाओ जिनके पास गति है। डीजे ब्रावो की जगह जोश हेजलवुड के साथ जाओ।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार