भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपने पसंदीदा ओपनर चुने है।

Advertisement

आकाश के अनुसार रोहित शर्मा बतौर पहले ओपनर के लिए फिक्स है लेकिन उनके जोड़ीदार के रूप में भारतीय कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल में से किसी एक को जगह मिलेगी।

अपने यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान उन्होंने एक फैन का जवाब देते हुए कहा कि भारत के पास ओपनिंग के 4 विकल्प है और रोहित शर्मा उस लिस्ट में पहले से ही आते है।

आकाश ने कहा,"भारत के पास कई विकल्प है। शिखर धवन एक है, केएल राहुल दूसरे और उसके बाद आपके पास विराट कोहली भी है। मैं इसमें पृथ्वी शॉ को भी जोड़ना चाहता हूं। जिस तरह का क्रिकेट को खेल रहे है वो काबिले तारीफ है। ऐसा जरूरी नहीं है कि वो हर मैच में स्कोर करेंगे लेकिन जिस दिन भी वो रन बनाएंगे उस दिन उन्हें रोकना काफी मुश्किल होगा।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि कोहली और केएल राहुल के बीच ओपनिंग के लिए थोड़ी घमासान दिख सकती है लेकिन केएल राहुल पहली पसंद होंगे। आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि ऋषभ पंत मिडिल में आएंगे और उसके बाद हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा पर भी जिम्मेदारियां होंगी। इस कमेंटेटर ने कहा कि इस हिसाब से कोहली अपने पहले के स्थान नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार