3 अप्रैल, मुंबई (CRICKETNMORE)। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर आशीष कपूर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति में पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का स्थान लेंगे। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

Advertisement

इस तीन सदस्यीय समिति में बाकी के दो सदस्य ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख हैं। प्रसाद जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष हुआ करते थे। उन्होंने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच का रोल स्वीकार किया है और इसी कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

बीसीसीआई ने बयान में कहा है, "आशीष कपूर तीन सदस्यीय जूनियर चयन समिति में वेंकटेश प्रसाद का स्थान लेंगे।

आशीष ने भारत के लिए चार टेस्ट, 17 वनडे खेले हैं। वह 1996 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।हाल ही में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का चयन प्रसाद के अध्यक्ष रहते ही किया गया था।

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार