संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के युवा खिलाड़ी अयान अफजल खान (Aayan Afzal Khan) ने शुक्रवार (18 नवंबर) को नेपाल के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। अफजल खान ने पहले बल्लेबाजी में अर्धशतक जड़ा और फिर गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। 

Advertisement

नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए अफजल खान ने 63 गेंदों में सात चौकों और एक छ्कके की मदद से नाबाद 54 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत यूएई की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। अपनी टीम के लिए वह टॉप स्कोरर रहे। 

Advertisement

इसके जवाब में नेपाल की टीम ने आसिफ शेख (नाबाद 88 रन) और ज्ञानेंद्र मल्ला (64 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 40.1 ओवर में 4 विकेट गवांकर ही जीत हासिल कर ली। गेंदबाजी में अफजल ने 10 ओवरों में 27 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। बता दें कि इस सीरीज के पहले वनडे में अफजल खान ने 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे, ये इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू मैच था। 

अफजल खान वनडे में सबसे कम उम्र में 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले और एक मैच में 4 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 17 साल 3 दिन की उम्र में यह कारनामा कर के सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। 

अफजल खान नने पाकिस्तान की मोहम्मद आमिर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 17 साल 210 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 18 साल 181 दिन में यह मुकाम हासिल किया था। 

बता दें कि अफजल खान हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में यूएई की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में खेलने का कीर्तिमान अपने नाम किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार