AB de Villiers Video: एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका ने बीते रविवार, 04 अक्टूबर को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीज़ेंड 2026 (World Championship of Legends 2026) के तीसरे मुकाबले में 242 रन डिफेंड किए और वेस्टइंडीज को 97 रनों से मात दी। इसी बीच एबी ने पूरी दुनिया को असली मिस्टर 360 की याद दिलाई और 39 गेंदों पर 4 चौके 5 छक्के लगाकर 70 रन ठोके।
जी हां, ऐसा ही हुआ। ये मुकाबला शारजाह में खेला गया था जहां एबी डी विलियर्स साउथ अफ्रीका के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करने आए। इसके बाद मैदान पर एबी का तूफान देखने को मिला और उन्होंने कैरेबियाई गेंदबाज़ी की जमकर कुटाई की। एबी ने लगभग 180 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके। उन्होंने महज़ चौके-छक्के से 9 गेंदों पर 46 रन (4 चौके 5 छक्के) बनाए।
FanCode ने उनकी धमाकेदारी बैटिंग का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। ये वीडियो 38 सेकंड का है, जिसमें एबी अपने पुराने अंदाज में ही लंबे-लंबे छक्के और स्टाइलिश अंदाज में चौके लगाते दिखे हैं।
याद दिला दें कि एबी ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लिया। वो मैदान के हर कोने पर चौके-छक्के लगाते हैं। यही वज़ह है फैंस ने उन्हें मिस्टर 360 का नाम दिया। एबी को देखकर दुनियाभर के कई खिलाड़ियों ने ये कला सीखी। कुल मिलाकर ये कहना गलत नहीं है कि असली मिस्टर 360 आज भी एबी डी विलियर्स ही हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस लीजेंड ने साउथ अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल खेले। इन फॉर्मेट में उन्होंने 8765 रन (टेस्ट), 9577 रन (वनडे) और 1672 रन (टी20) बनाए। वो साउथ अफ्रीका के ग्रेट्स में एक हैं।