4 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ मिली 96 रन की शानदार जीत पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एबी डी विलियर्स ने खुशी जताई है। डी विलियर्स टीम के प्रदर्शन को लेकर बहुत खुश हैं और उन्होंने कहा है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में इसे जारी रखेंगे।  

Advertisement

शानदार जीत के बाद डी विलियर्स ने कहा कि " यह इंग्लैंड-बांग्लादेश मुकाबले वाला विकेट नहीं था। मैं अपने टीम टोटल को लेकर बहुत खुश था। इस स्कोर को हासिल किया जा सकता था लेकिन हमें शुरूआत में कुछ विकेटों की जरूरत थी, जो हमें मिली। पहले 10-15 ओवर तक सूझबूझ के साथ खेलना जरूरी था और मैं श्रीलंकन गेंदबाजों को श्रेय देना चाहूंगा, उन्होंने इस दौरान शानदार गेंदबाजी की। श्रेय हमारी सलामी जोड़ी को भी जाता है जो क्रीज पर जमी रही।“  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

Advertisement

फाफ ने शानदार पारी खेली। यह बहुत डरावना है कि अमला ने अपने छोटे से करियर में इतने रन बना लिए हैं और आगे कई सालों तक उन्हें खेलना है। ताहिर को देरी से गेंदबाजी के लिए लाने पर डी विलियर्स ने कहा " यह काफी मुश्किल था, लेकिन मैदान पर हालात परखने के बाद फैसले लिए जाते हैं। मुझे लगा की यह आज उनके लिए थोड़ी देरी से गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण साबित होगा। इस लेकर कोई तय योजना नहीं थी। वह टॉप रैकिंग वाले गेंदबाज हैं तो मैं उनसे कभी भी गेंदबाजी करवा सकता हूं। पिछले कुछ हफ्तों पर हम अपनी फील्डिंग पर काफी ध्यान दे रहे हैं। और वो आज देखने को भी मिला।

मुझे खुशी है कि आज हमनें हर एक गेंद के दौरान लड़ाई का जज्बा दिखाया, जो एक चैंपियन टीम की निशानी है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर डी विलियर्स ने कहा “ हमें पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच एजबेस्टन में खेलना है। 2013 में हम उनके खिलाफ उस मैदान में खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मुकाबले में देखने को मिला है कि वो विकेट काफी अच्छी है। हम देखेंगे की उनके खिलाफ क्या प्लान काम करता है। कप्तान के तौर पर काफी चुनौतिया हैं, सबसे पहले मुझे रन बनाकर उदाहरण पेश करना है।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार