23 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साल 2016 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी ने गुरुवार (22 दिसंबर) 2016 के लिए क्रिकेटर ऑफ द ईयर देने की घोषणा की है। जिसके लिए सर गैरी सोबर्स ट्रॉफी दी जाती है। साथ में ही उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी चुना गया। 

Advertisement

30 वर्षीय अश्विन अब तक अपने करियर में 44 टेस्टों में 24.96 के शानदार औसत से 248 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने बल्ले के कमाल दिखाते हुए 34.92 के औसत से 1816 टेस्ट रन जोड़े हैं, जिसमें 4 शानदार शतक शामिल हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही संपन्न हुई 5 टेस्ट मैचों में भी अश्विन शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्हों 28 विकेट लेने के अलावा 306 रन भी बनाए।

आईसीसी द्वारा इन दो बड़े अवॉर्ड्स मिलने के बाद अश्विन ने फैंस के साथ ट्विटर पर कुछ दिलचस्प सवाल-जवाब का सेशन किया। इस सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे टेस्ट करियर के सबसे कीमती विकेट के बारे मे पूछा। जवाब में अश्विन ने 2015 के साउथ अफ्रीका के खिलाफ नागपुर टेस्ट में एबी डिविलियर्स को आउट करना उनके करियर का सबसे खास विकेट था। 

Advertisement

आपको बता दें इस मैच में इस मुकाबले में 310 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी  साउछ अफ्रीकी टीम सिर्फ 185 रन पर सिमट गई थी। 

 

Advertisement

यहां देखें अश्विन द्वारा अपने फैंस को जवाब देते हुए

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार