IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए केएल राहुल (KL Rahul) उपलब्ध नहीं है, ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि VIZAG टेस्ट में उन्हें कौन रिप्लेस करेगा। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स (Ab de Villiers) ने खुद इसका जवाब दिया है।

Advertisement

दरअसल, एबी का मानना है कि सरफराज खान को दूसरे टेस्ट के लिए इंडियन इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सरफराज ने बीते समय में लगातार ही डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन करके रनों का अंगार लगाया है। डी विलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड की है जिसमें उन्होंने खुलकर इस पर बात की।

Advertisement

उन्होंने सरफराज के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह मेरे लिए बहुत रोमांचक है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। अगर कोई इसका हकदार है तो वह निश्चि रूप से सरफराज हैं। उन्होंने 66 पारियां खेली है और 3912 रन बनाए हैं। उनका औसत 69.85 का है। वो 14 शतक और 11 अर्धशतक मार चुके हैं। ये सामान्य नहीं है।' डी विलियर्स ने ये भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि सरफराज को टीम में मौका मिलेगा और रजत पाटीदार भी अच्छा खेल रहे हैं।

केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और विराट कोहली हुए दूसरे टेस्ट से बाहर

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि विशाखापट्टनम टेस्ट से पहले भारतीय टीम को बड़े झटके लगे हैं। विराट कोहली ने शुरुआती दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया था, वहीं हैदराबाद टेस्ट के दौरान रविंद्र जडेजा और केएल राहुल चोटिल हो गए जिस वजह से अब वो दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से पीछे है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि विशाखापट्टनम टेस्ट में इंडियन टीम किस कॉम्बिनेशनल के साथ मैदान पर उतरती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार