साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी ऑल-टाइम XI चुनी है। डी विलियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरूआत की थी, उसके बाद से वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम का हिस्सा हैं। 

Advertisement

आईपीएल के नियमों को ध्यान में ऱखते हुए डी विलियर्स ने अपनी इस टीम में 7 भारतीय औऱ 4 विदेशी खिलाड़ियों को चुना है। 

Advertisement

डी विलियर्स ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “ पिछली रात मैं सोच रहा था कि अगर मैं अपनी आईपीएल XI चुनता हूं और अपने आपको उसमें शामिल करता हूं,तो कितना बुरा लगेगा। इसलिए बल्लेबाजी में ओपनिंग करने के लिए, मैं किसी ऐसे व्यक्ति को चुनूंगा जिसे मैंने दिल्ली के लिए शुरूआत की थी, वीरेंद्र सहवगा पहले नंबर पर औऱ मेरे हिसाब से पिछले पांच सालों में दुनिया में बेस्ट क्रिकेट खेलने वाले रोहित दूसेर नंबर पर।

डी विलियर्स ने तीसरे नंबर पर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को रखा है। चौथे नंबर के लिए उन्होंने स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन खुद को चुना है। डी विलियर्स ने अपनी इस टीम का कप्तान एमएस धोनी को चुना है। 

बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल खिताब जीता है। वहीं टीम 12 सीजन तक लगातार प्लेऑफ में पहुंची है। 

डी विलियर्स ने ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को नंबर 5, धोनी को नंबर 6 औऱ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को नंबर 7 पर रखा है। इसके अलावा गेंदबाजी में स्पिनर राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, कागिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है। 

Advertisement

आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज सुरेश रैना और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिग्गज बल्लेबाज लसिथ मलिंगा को डी विलियर्स ने अपनी इस टीम में जगह नहीं दी है। 

एबी डी वीलियर्स ऑलटाइम आईपीएल XI (AB de Villiers all-time IPL XI)

वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केन विलियमसन / स्टीव स्मिथ / एबी डिविलियर्स, बेन स्टोक्स, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, कागिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार