एबी डी विलियर्स एक ऐसा नाम जिसे दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है और जब बात भारत की आती है तो उनका भारत के लिए और भारत का उनके लिए प्यार किसी से भी छिपा नहीं है। एबी डी विलियर्स को भारत में हद से ज्यादा प्यार मिलता है और यही कारण है कि डी विलियर्स भी भारतीय फैंस से दिल खोलकर मिलते हैं। हालही में डी विलियर्स 3 नवंबर को बैंगलोर में आरसीबी प्रबंधन से मिलने और आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य पर चर्चा करने के लिए भारत पहुंचे।

Advertisement

उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से उनका इंटरव्यू करने के लिए मुंबई में भी मुलाकात की लेकिन इस दौरान डी विलियर्स ने कुछ ऐसा किया जो बहुत कम विदेशी खिलाड़ी करते हैं। इस। समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि डी विलियर्स मुंबई में अपने फैंस के साथ गली क्रिकेट खेल रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 15 सेकेंड के इस क्लिप में डी विलियर्स टी-शर्ट, शॉर्ट्स और स्नीकर्स पहने बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। इस दौरान वो फैंस से घिरे हुए भी देखे जा सकते हैं। फिलहाल डी विलियर्स ने सभी तरह की क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और अब वो आरसीबी के साथ किसी और रोल में जुड़ सकते हैं।

फिलहाल ये सामने नहीं आया है कि आगामी आईपीएल में डी विलियर्स का आरसीबी में क्या रोल होगा लेकिन इतना तय है कि वो एक मेंटोर की भूमिका जरूर निभाते दिखेंगे। ऐसे में फैंस को एक ही ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली और एबी डी विलियर्स को देखने का मौका भी मिल जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार