दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-2 मात देकर इतिहास रच दिया है। आखिरी टी-20 मैच में अफ्रीकी टीम के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने ताबड़तोड़ अर्द्धशतक लगाए और टीम को 168 के स्कोर तक पहुंचाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मज़बूत वेस्टइंडीज की टीम अपने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 143 रन ही बना सकी और 25 रन से आखिरी मैच और सीरीज गंवा बैठी।

Advertisement

इस मैच में दिलचस्प बात ये रही कि लाइव मैच के दौरान ही दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने पहले ही अपनी टीम की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी और हैरान करने वाली बात ये रही कि उनकी ये भविष्यवाणी सच भी साबित हो गई। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में अफ्रीकी टीम के ओपनर्स को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है।

Advertisement

जब कैरेबियाई टीम लक्ष्य का पीछा करना शुरू ही किया था, तभी डी विलियर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्रीज पर मार्कराम और डिकॉक को एक साथ खेलते देखना वास्तव में मुझे बहुत उत्साहित करता है और अब दक्षिण अफ्रीका 20 रन से जीत जाएगा। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों के साथ हमारे पास अंडररेटेड स्पिन अटैक है।'

डी विलियर्स की इस भविष्यवाणी के सच होते ही वो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और फैंस इस 360 प्लेयर की तारीफ भी करने लगे। वहीं, इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम टी-20 वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाती हुई नजर आ रही है। अगर ये टीम इसी फॉर्म में खेलती रही तो विरोधी टीमों के लिए इस टीम से लोहा लेना आसान नहीं होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार