साउथ अफ्रीका और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangaluru) के पूर्व बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स (Ab De Villiers) ने आईपीएल 2024 को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, मिस्टर 360 ने उन दो टीमों को चुना है जो कि उनके अनुसार आईपीएल 2024 का फाइनल खेल सकती हैं।

Advertisement

एबी डी विलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लाइव सेशन किया है जिसके दौरान उन्होंने अपने फैंस से बातचीत करते हुए कई सवालों के जवाब दिये। इसी बीच लोकेश चावला नाम के एक फैन ने एबी से आईपीएल 2024 की फाइनलिस्ट टीमों के बारे में पूछा। यहां एबी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी फेवरेट टीम के तौर पर चुना।

Advertisement

यानी एबी का मानना है कि आईपीएल 2024 का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाला है। इसका ये भी मतलब हुआ कि एबी के अनुसार क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर सीधा फाइनल का टिकट पक्का करने वाली है और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु राजस्थान रॉयल्स को एलिमिनेटर मैच में हराकर बाहर करेगी।

Also Read: Live Score

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि अगर आरसीबी एलिमिनेटर मैच जीत भी जाती है तो भी उन्हें फाइनल तक पहुंचने के लिए क्वालीफायर 1 में हराने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में पछाड़ना पड़ेगा। अगर आरसीबी ऐसा कर पाती है तो वो आईपीएल 2024 का फाइनल खेलेगी। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि एबी की भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार